19सीटीके28...यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में गांव कन्हेली के सुमित ने 41वीं रैंक हासिल की। स
रोहतक। संघ लोक सेवा आयोग ने एपीएफसी परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कन्हेली गांव के सुमित ने 41वीं रैंक हासिल की है। परिणाम का पता लगते ही घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। सुमित ने बताया इस परीक्षा के लिए उसने दिन रात पढ़ाई की थी। इनके पिता का कहना है कि उनके दो बच्चे हैं। वो एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इसी के साथ सुमित ने कहा उनके परिवार ने हमेशा उनका सहयोग किया है। इसी वजह से वह अपनी मंजिल तक पहुंच पाया हैं। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।