माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आउटर बाईपास पर 27 दिसंबर की रात को दिल्ली के युवक सुमित की हत्या के आरोपी युवक दीपक से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद कर लिया है। दो दिन के रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी दूसरे आरोपी की भूमिका वारदात में सामने नहीं आई है। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया ने बताया कि दिल्ली के कंझावला के नजदीक गांव जोंटी निवासी सुमित अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। उसके पिता ने बताया कि 27 दिसंबर की रात करीब दो बजे सूचना मिली कि पहरावर बाईपास पर एक होटल के बाहर चाकू चले हैं, जिसमें घायल जाेंटी गांव निवासी सुमित को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच के बाद आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था।