फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन राइटिंग में सुमित व हिंदी कविता पाठ में अंशिका प्रथम

विज्ञापन
20jjrp28- बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रति
विज्ञापन
बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का समापन कार्यवाहक प्राचार्य नसीब सिंह की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रतिभा एक कौशल है, जो जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

संयोजिका डॉ. अनीता, निधि बाई, डॉ. अंजुबाला व डॉ. सिल्की जैन ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपनी मेहनत, लग्न व लगातार प्रयास से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग कार्टुनिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली और कबाड़ से जुगाड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्लोगन राइटिंग में सुमित ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय व पिंकी तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय व कर्मवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्टून में प्रियंका ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में विकास ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबाड़ से जुगाड़ में प्रियांशी ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय व प्रियंका व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में सुमित ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय व प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में अंजलि ने प्रथम व कर्मवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन हिंदी व हरियाणवी कविता पाठ, समूह गीत, एकल गीत, एकल नृत्य, अंग्रेजी कविता पाठ व संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें से एक से एक बढ़कर शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं व दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुति के दौरान हॉल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय व सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सीमा ने प्रथम, विकास ने द्वितीय व कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गीत प्रतियोगिता में खुशी, नेहा व निकिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डॉ. जितेंद्र कुमार ने किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. रजनी,डॉ. अजय कुमार, डॉ. सीमा कुंडू मौजूद रहे।

20jjrp28- बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें