फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुहाना सैनी ने वर्ल्ड यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

विज्ञापन
05सीटीके49..सुहाना सैनी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सुहाना सैनी में अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स इवेंट में आईटीटीएफ वर्ल्ड यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता स्वीडन के हेलसिंहबर्ग में 22 से 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ियाें का चयन होता है। इसमें कुल 32 रैंक तक की खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

सुहाना की वर्ल्ड रैंकिंग 29 है। सुहाना ने रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार चौथी बार चैंपियनशिप में जगह बनाई है। इससे पहले उसने 2021, 2022 व 2023 की वर्ल्ड टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भी भाग ले चुकी है। सुहाना ने अब तक 5 कांस्य पदक हासिल किए हैं। 2024 में अब तक सुहाना ने तीन पदक जीते हैं। डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर टुनिस 2024 में कांस्य पदक, डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर अल्माटी 2024 में रजत पदक और डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर दमन 2024 में र्स्वण पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें