फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: श्रमिकों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके सुझाए

Sat, 30 Mar 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस टीम ने शुक्रवार को एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 स्थित एक फैक्टरी में श्रमिकों को यातायात नियमों और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर विद्यार्थियों तथा आम लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यातायात समन्वयक सत्यप्रकाश ने श्रमिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने, साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले ठगी के तौर-तरीकों तथा उनसे बचाव व सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां रखने तथा नशा के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। उन्होंने श्रमिकों से किसी भी सूरत में अपने बैंक खाता से संबंधित कोई भी जानकारी अथवा पासवर्ड या ओटीपी इत्यादि को किसी से भी शेयर ना करने, किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड ना करने, लोन के संबंध में कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड ना करने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, किसी अनजान के कहने पर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करने, किसी भी अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करना तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के अन्य तौर-तरीकों के बारे जागरूक किया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने श्रमिकों से हर तरह का नशा छोड़ने तथा सड़क हादसों में होने वाली जान व माल की हानि को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें