32 सिरतार संस्थान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्था
रोहतक। राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (सिरतार) में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आपदाओं एवं आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पर कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान डीएड विशेष शिक्षा बौद्धिक दिव्यांगता के प्रशिक्षुओं ने आपदा की स्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय विषय पर एक नाट्य प्रस्तुति दी जिसमें संकट के समय सहयोग, सहानुभूति एवं मनोबल के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. एडी पासवान, डाॅ, मुकेश कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, राजवीर, शैलेश कुमार, कृष्णलाल, अंजू, जसप्रीत कौर व ओम प्रकाश परुथी आदि उपस्थित रहे। संवाद