संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सेक्टर 35 की आरडब्ल्यूए का चुनाव रविवार को सनसिटी क्लब में संपन्न हुआ। चुनाव सेक्टरवासियों की ओर से मनोनीत रिटर्निंग अधिकारी भाल सिंह हुड्डा की देखरेख में हुआ। इसमें 3 बजे तक मतदान हुआ और मतगणना के बाद 4 बजे नतीजों की घोषणा की गई। चुनावी प्रक्रिया में कुल 306 मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रधान पद के लिए सुदीप श्योराण 104 वोट से चुनाव जीते।
उपप्रधान पद के लिए रणधीर सिंह मोर 93 वोट, सचिव पद के लिए राजेंद्र लाठर 119 वोट, सहसचिव पद के लिए ओमपाल डीपी 75 वोट, खजांची पद के लिए योगेश जसराणा 92 वोट से विजयी बने। चुनाव के बाद सेक्टर के गण्यमान्य व्यक्तियों ने नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए के सदस्यों को बधाई दी। प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र राणा ने भी आरडब्ल्यूए टीम को बधाई दी और सहयोग का वादा किया।
इस मौके पर रोहतक बार प्रधान अरविंद श्योराण, सत्यपाल फौगाट, रामधारी नागर, संजय दहिया, वीरेंद्र हुड्डा, कलम सिंह नेहरा, रामअवतार, सुरेंद्र ढुल, मेहर सिंह नैन, विकास कुंडू, विशाल बैनीवाल, प्रीतम दांगी, सुधीर बुधवार, नवीन दांगी, एडवोकेट दयानंद, सोनू महीवाल, डॉ. दिनेश मलिक, सुरेश खत्री, जीतपाल रोज उपस्थित रहे।