फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किनाना में निर्माण में हो रही थी घटिया सामग्री प्रयोग, रुकवाया काम

Sat, 03 Jun 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02जेएनडी11: किनाना गांव में पड़ी हुई घटिया किस्म की निर्माण सामग्री।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जुलाना। क्षेत्र के किनाना गांव में पंचायती जमीन पर चहारदीवारी के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। गांव के पंच ने इसकी शिकायत बीडीपीओ को दी है। गांव में पंचायती जमीन पर चहारदीवारी के काम को रुकवा दिया गया है।
किनाना गांव के पंच सत्यवान ने बीडीपीओ को दी शिकायत में बताया कि गांव में चहारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसमें ईंटे काफी निम्न स्तर की प्रयोग की जा रही हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जेई को दी। इसके बाद भी ठेकेदार घटिया सामग्री लगा रहा है। इसकी शिकायत बीडीपीओ को दी गई है। शिकायत के माध्यम से मांग की गई है कि जल्द मामले की गंभीरता से जांच की जाए और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिली थी कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है तो तुरंत काम को रोक दिया गया और घटिया ईंटों को वापस भेज दिया गया और दूसरी ईंटें मंगवाई गई हैं। निर्माण कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

-कविता देवी, सरपंच किनाना।

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेज कर जांच की जाएगी।

-प्रतीक जांगड़ा, बीडीपीओ जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें