19सीटीके06.... राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियो
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग एवं अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 23 जनवरी को आयोजित होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा समारोह के लिए सभी प्रबंध समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। समारोह स्थल पर टेंट व अन्य आवश्यक तैयारियां शुरू की गई है। समारोह के लिए मुख्य मंच के अलावा अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी एक मंच तैयार किया जाएगा। समारोह में पहुंचने वाले लोगों के लिए भी बैठने के अलावा अन्य प्रबंध भी किए जा रहे है। उन्होंने एसपी हिमांशु गर्ग के साथ सुरक्षा व्यवस्था और समारोह के दौरान यातायात प्रबंधन के बारे में भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर एसडीएम विवेक आर्य (आईएएस), अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार व एक्सईएन विजय दलाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
19सीटीके06.... राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियो