फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्र प्रदीप मोटा के खिलाफ फैसला वापस नहीं लिया तो करेंगे आंदोलन

Thu, 04 Dec 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में इनेलो की छात्र विंग इंडियन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप पहुंचे। उन्होंने छात्र प्रदीप मोटा का नाम काटने पर 10 दिन की चेतावनी दी कि अगर एमडीयू प्रशासन ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश की सभी 22 यूनिवर्सिटी में आंदोलन किया जाएगा। साहिल दीप ने कहा कि एमडीयू के अंदर छात्र नेता प्रदीप मोटा ने छात्रों के न्याय की आवाज उठाई थी। इसके कारण उसे 19 नवंबर को नोटिस जारी करके कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। एमडीयू प्रशासन छात्र संगठनों की आवाज को दबाना चाहता है जिसके चलते तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें