12-रोहतक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की में छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित कर
- फोटो : Samvad
रोहतक। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की में सोमवार को 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य अंजना नंदा व प्राध्यापिका सुजाता ने छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया। अभिभावक शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा की गई। बच्चों व अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के करवाने के बारे में जागरूक किया गया। प्राचार्य अंजना नंदा ने बताया कि छात्राओं को अनेक बीमारियों व कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण किया गया। यह टीकाकरण अभिभावकों की पूर्ण सहमति से करवाया गया। संवाद