फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया

Sat, 19 Oct 2024 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के विधि विभाग में बीए एलएलबी (प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शनिवार को आयोजन किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ढुल सर ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. प्रदीप लाकड़ा ने किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और बौद्धिक विकास के माध्यम से सफलता के मंत्र पर फोकस करने की बात कही। इस कार्यक्रम में विधि संकाय की डीन प्रो. कविता ढुल, प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें