राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एंटी टोबैको सेल के तत्वाधान में जागरूकता रैली निकालते व
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को ई-शपथ और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह के नेतृत्व में एंटी टोबैको सेल की ओर से नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत हुई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली की ओर से नशे के विरुद्ध छात्राओं, स्टाफ और समाज के युवाओं को ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सोनीपत स्टैंड, आंबेडकर चौक और मॉडल स्कूल से होते हुए निकाली गई। इस मौके पर एंटी टोबैको सेल की संयोजिका डॉ. अभिलाषा रोहिल्ला, डॉ. प्रवेश, डॉ. रोहिणी, प्रीति बंसल सहित अनेक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद