फोटो 29बच्चों के साथ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणू यादव व अन्य।स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
नारनौल। शेखपुरा स्थित राजकीय पाठशाला में विद्यार्थियों को फ्लोरोसिस और दांतों की देखभाल को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणू यादव और डॉ. अंजू सिंघानिया ने बच्चों को दांतों की सफाई, सही खान-पान और फ्लोरोसिस से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिक फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से दांतों पर दुष्प्रभाव पड़ता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। विद्यार्थियों को नियमित ब्रश करने और समय-समय पर दंत जांच कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। संवाद