महम। सैमाण चुंगी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय समर कैंप के समापन पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या संध्या सुमन ने बताया कि दो जून से छात्राओं का समर कैंप शुरू हुआ था। कैंप में छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अपनी-अपनी रुचि के अनुसार डांस, फन विद साइंस एक्सपेरिमेंट, हवन मंत्रों का उच्चारण, मेहंदी, संगीत, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट और एआई टूल्स आदि विभिन्न गतिविधियां सीखकर अपनी-अपनी प्रतिभा और कौशल का विकास किया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आखिर में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।