11...गांधीनगर स्थित शहीद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थ
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने पर विशाल, शिवम व जावेद को मेडल पहना कर सम्मानित किया। कैप्टन जगबीर मलिक ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण व मूल्यवान समय होता है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य संजीव डांगी, अध्यापक वासुदेव, मिथुन मेहरा, प्रमोद व मोनिका व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद