फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्रों ने किया चिड़ियाघर में शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
चड़िययाघर का भ्रमण करते मॉडल स्कूल के छात्र
विज्ञापन
महम। मॉडल स्कूल महम के नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के विद्यार्थियों को रोहतक चिड़ियाघर में शैक्षिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। स्कूल प्रभारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि भ्रमण बच्चों के लिए मनोरंजक और ज्ञानवर्धक दोनों रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों को देखा और उनके बारे में नई बातें सीखीं। अध्यापकों ने बच्चों को जानवरों के स्वभाव, खानपान और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरपर्सन व उपायुक्त सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता व सचिव राजेश सहगल ने इस शैक्षणिक भ्रमण को बच्चों में उत्साह और सीखने की भावना को प्रोत्साहित करने वाली सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें