01सीटीके07-तिलियार झील पर भ्रमण के दौरान मौजूद वैश्य कॉलेज के विद्यार्थी। स्रोत:कॉलेज
वैश्य महाविद्यालय के वनस्पति और जीव विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने शनिवार को एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों को कॉलेज से रवाना किया। इसमें विद्यार्थियों ने तिलियार झील का भ्रमण किया। वहां विद्यार्थियों ने चिड़ियाघर व झील का आनंद लिया। इसमें सभी बीएससी मेडिकल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. फूल सिंह यादव ने विद्यार्थियों को वहां की जैव विविधता से अवगत कराया। तिलियार जू में विद्यार्थियों ने व्हाइट टाइगर, एंटेलॉप व भालू विभिन्न पक्षियों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर स्टाफ सदस्य सोनल गुप्ता व हिमांशु भी मौजूद रहीं।