रोहतक (वि)। गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले कॉन्वेंट के बाल वाटिका-1 से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब का आध्यात्मिक भ्रमण किया। बच्चों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण किया। उन्हें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और सेवा, समानता एवं मानवता के महत्व से अवगत करवाया गया। डायरेक्टर सुरेंद्र मलिक और प्रधानाचार्या डॉ. ममता मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नैतिक संस्कार और सेवा भावना विकसित करते हैं।