रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग व अंग्रेज़ी विभाग की ओर से रविवार को साहित्यिक फिल्म अध्ययन के तहत बॉर्डर 2 फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। विद्यार्थियों को सिनेमा व साहित्य के संंबंधों से अवगत कराने के उद्देश्य से स्क्रीनिंग की गई। पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न साहित्यिक फिल्म तकनीकों जैसे फ्लैशबैक, संगीत का प्रयोग, ऐतिहासिक नाटकों की संरचना व दृश्य-विन्यास चर्चा की गई। संवाद