फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने पानी दूषित न करने का संकल्प लिया

Fri, 18 Oct 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
.विद्या​र्थियों को नाटक से जल प्रदूषण से बढ़ती बीमारियों जानकारी दी गई है। स्रोत:संगठन
विज्ञापन
रोहतक। सुनो नहरों कि पुकार मिशन ने वीरवार को वेटिकन व वैदिकन इंस्टीट्यूट में जाकर विद्यार्थियों को नहरों के जल में कुछ भी सामान प्रवाहित न करने का संकल्प दिलाया। इंस्टीट्यूट पहुंचने पर निदेशक नेहा दहिया व नवीन दहिया ने मिशन टीम का स्वागत किया। मिशन के महा सचिव मुकेश नैनकवाल ने बताया कि मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह के निर्देशन में मिशन कि नुक्कड़ नाटक टीम यहां पहुंची थी। टीम ने इंस्टीट्यूट के तीन हॉलों में व्याख्यान नुक्कड़ नाटक व संकल्प का आयोजन किया। डॉ. जसमेर सिंह ने बताया उनके क्षेत्र में कुएं, जोहड़, तालाब, नलकूप थे, जिनका पानी हम पीने में इस्तेमाल करते थे, लेकिन संसाधन लगातार विलुप्त होते जा रहे हैं। हमे सबको नहरों के जल को प्रदूषण मुक्त रखना होगा, क्योंकि पेयजल दायिनी के रूप में इन नहरों का ही इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। इस मौके पर जतिन मलिक,अंशु नांदल, रोहित राठौर, लेखा, कमल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें