फोटो संख्या:60 भ्रमण करते हकेंवि के विद्यार्थी व प्रोफेसर। स्रोत: संस्थान
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत देहरादून के क्लेमेंट टाउन स्थित प्रसिद्ध माइंड्रोलिंग मानस्टेरी का दौरा किया। इस शैक्षणिक दल में विभागीय शिक्षकों डॉ. टी. लोंग्कोई, डॉ. तन्वी भाटी, डॉ. कश्मीरा खानम के साथ विभाग के विद्यार्थी व शोधार्थी सम्मिलित हुए। स्थानीय तिब्बती समुदाय के सदस्यों से संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामुदायिक जीवन, संगठन व्यवस्था व सांस्कृतिक संरक्षण की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। मानस्टेरी से संबद्ध तिब्बती बौद्ध महाविद्यालय का भी भ्रमण किया। संवाद