फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
28सीटीके42..नेकीराम कॉलेज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य को पौधा देकर सम्मानित करत
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन और टेक्नोलॉजी की ओर से जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ पौधरोपण से मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। प्रथम चरण में रोहतक जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से टॉप आठ टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में टॉप आठ टीमों के बीच बहुविकल्पीय, गतिविधि, दृश्य व रैपिड फायर राउंड में प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए ऑडिटोरियम में उपस्थित छात्रों से भी प्रतियोगिता के बीच-बीच में कुछ प्रश्न पूछे गए और ठीक जवाब देने पर उन्हें इनाम के रूप में भेंट भी दी गई। प्रतियोगिता में प्रवीण गोयल ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। प्रथम स्थान यूआईईटी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, द्वितीय स्थान पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय और तृतीय स्थान श्री लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय ने प्राप्त किया। मंच संचालन प्रवीण गोयल ने किया। इस मौके पर डॉ. राजेश दहिया, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. दयावती, डॉ. सुनीता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अजय मान आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें