फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
-फोटो 90 : शतरंज प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शनिवार को इंडोर खेलों के तहत कैरम बोर्ड और शतरंज प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने स्वयं शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ विभिन्न खेलों में भाग लेकर उनका मनोबल बढ़ाया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सोमवार को प्रतियोगिताओं के अगले चरण में दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद सहित आउटडोर खेल कराए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम सोमवार को घोषित होंगे। प्राचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें