महम कालेज में साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करते सदस्य।
महम। एक कॉलेज में साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। महम पुलिस से पीएसआई धीरज ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को सुरक्षा टिप्स दिए। उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन उपयोग करने और अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने की सलाह दी। धीरज ने फर्जी जॉब ऑफर और फेक शॉपिंग वेबसाइट्स से युवाओं को शिकार बनाने की जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में भी बताया। प्राचार्य सत्यव्रत ने डिजिटल युग में सतर्कता को महत्वपूर्ण बताया। मनोविज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ. वर्षा रानी ने साइबर अपराधों के मानसिक कारणों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कई प्रोफेसर और कॉलेज स्टाफ भी उपस्थित रहे। संवाद