08सीटीके36..गांव बहु अकबरपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्र
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु अकबरपुर में पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास शिविर आयोजित किया गया। रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई, जिसका डीपीसी रेनू खत्री ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जैम, जैली, अचार, पेपर मैसी, टाई एंड डाई, किचन गार्डन, बैंक में सभी प्रकार के खातों, डाकघर की जानकारी से संबंधित प्रदर्शित की गई। एसएमसी सदस्यों, सरपंच और अभिभावकों ने प्रदर्शनी की सराहना की। मौके पर एपीसी राजेश मलिक, प्राचार्य गीता, बबीता, मीनाक्षी, अंजू, अनीता और एसएमसी सदस्य मौजूद रहे। संवाद