फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Aug 2025 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू में डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक को ज्ञापन सौंपते छात्र। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रोहतक। शहीद भगत सिंह छात्र संगठन ने सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डीन को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रों की मांगें नहीं मानने पर कुलपति कार्यालय को ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। संगठन के सदस्यों ने सोमवार को कैंपस में एकजुट होकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यहां अपनी मांगों को लेकर कुलपति के नाम डीन को सौंपे ज्ञापन में संगठन अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने कहा कि विवि प्रशासन विद्यार्थी हितों की अनदेखी कर रहा है। मनमानी फीस बढ़ाई व शुल्क लगाए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थी आहत हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश शुल्क 1600 रुपये से कम किया जाए। हॉस्टल शुल्क में कटौती की जाए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को समस्या न आए। एमडीयू के खिलाड़ियों को पिछले पांच वर्षों से कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया गया है, उन्हें सम्मान राशि प्रदान की जाए। इस मौके पर कपिल फौजी, निशांत, अनी डांगी, गौरव, ईशांत, अंकित साहू, नवीन और फैजल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें