सांपला में काॅलेज में पौधरोपण के दाैरान उपस्थित विद्यार्थी और स्टाफ। स्रोत : काॅलेज
सांपला। सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता पंजीकरण शिविर और पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य संतोष हुड्डा ने छात्राओं को मतदाता पंजीकरण के महत्व और लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी भी दी गई। प्रीतम श्योराण, अर्चना दलाल और वर्षा की देखरेख में विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद