फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने एफडीडीआई किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वीरवार को फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) का शैक्षणिक भ्रमण किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जोगेंद्र सिंह दहिया ने विद्यार्थियों के इस भ्रमण को करियर मार्गदर्शन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। भ्रमण में विद्यार्थियों ने फुटवियर, लैदर, फैशन और रिटेल मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद नारा, डॉ. समीर नांदल, डॉ. ज्योति, डॉ. सोनिका नांदल सहित विभाग के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें