फोटो-3
झज्जर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ का हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बच्चों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार भाटिया ने बताया कि 28 छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 17 छात्राएं मेरिट व 11 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों में से तीन विद्यार्थी विद्यालय से हैं। साक्षी पुत्री धर्मवीर ने 500 में से 493 अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान, रितु यादव पुत्री कृष्ण कुमार ने 484 अंक लेकर छठा स्थान व नेहा पुत्री आनंद ने 481 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। संवाद