रोहतक। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में चल रही पार्टी के दौरान बी फार्मेसी की छात्रा का मोबाइल चोरी हो गया। छात्रा ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करवाया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में होटल का वेटर मोबाइल फोन उठाते दिखाई दे रहा है। छात्रा ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पार्टी में आई थी। डांस करने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन टेबल पर रख दिया। वापस आई तो फोन नहीं मिला। होटल के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो होटल का वेटर सतीश मोबाइल चोरी करते दिख रहा है, जो यूपी स्थित पीलीभीत जिले के गांव कुरिया का रहने वाला है।