01-सुपवा में आयोजित उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला में उपस्थित आरके सिंह, राहुल और शिवा गोयल के स
- फोटो : विभाग
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) के डिजाइन विभाग में शुक्रवार को उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन विभाग के इन्क्यूबेशन सेंटर ने आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग विभाग के सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यशाला में माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज टेक्नोलॉजी सेंटर से आरके सिंह, राहुल और शिवा गोयल ने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना छोटा उद्योग शुरू कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। आइडिया हंट में छात्रों ने अपने नए बिजनेस आइडिया भी साझा किए। मौके पर डिजाइन विभाग से डॉ. शैली खन्ना भी मौजूद रहीं। संवाद