फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
द आर्यन ग्लोबल स्कूल में अकादमी पुरस्कार समारोह में शामिल विद्यार्थी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक। द आर्यन ग्लोबल स्कूल में वीरवार को परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अकादमी पुरस्कार वितरण, प्रमाण-पत्र व ट्रॉफी के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। विद्यार्थियों को अकादमी पुरस्कार के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए भी पुरस्कार दिए गए। स्कूल प्रबंधक सुरेश सिंगला, मैनेजमेंट सदस्य और प्राचार्य आरके खन्ना ने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता है, उनसे राष्ट्र की प्रगति संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें