10सीटीके14... एमडीयू में हुई प्लेसमेंट ड्राईव में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते कम्पनी के
रोहतक। एमडीयू की कॅरियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बुधवार को एफडीसी भवन में प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां डाॅ. क्वीप मेडिकल सॉल्यूशंस कंपनी ने प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का दौरा किया।सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में टीम का स्वागत किया। कंपनी के को-फाउंडर प्रदीप व शिव नंदन ने विद्यार्थियों को कंपनी की विकास यात्रा से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। प्रो. दिव्या मल्हान ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। सीसीपीसी उप निदेशक डॉ. सौरभ कांत ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन किया। सीसीपीसी उप निदेशक डाॅ. अमन वशिष्ठ और यूआईईटी टीपीओ अरुण कुमार ने कार्यक्रम आयोजन में सहयोग दिया। ब्यूरो