फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों का अनशन जारी, 48 घंटे बाद बदले विद्यार्थी

विज्ञापन
बॉन्ड पॉलसी के विरोध में रोहतक पीजीआई के निदेशक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे एमबीबीएस के व
विज्ञापन
पीजीआई में एमबीबीएस विद्यार्थियों का अनशन मंगलवार को 36वें दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सरकार से राहत देने की अपील की। पिछले 48 घंटे पर अनशन कर रहे विद्यार्थियों की जगह दोपहर को नए विद्यार्थियों ने अनशन शुरू किया। इधर, आईएमए की प्रांतीय अध्यक्ष पुनिता असीजा ने विद्यार्थियों को अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

असीजा ने उन्हें अपना समर्थन देते हुए कहा कि सरकार विद्यार्थियों की बात नहीं सुन रही है। विद्यार्थी समाज का सबसे गंभीर मुद्दा लेकर आंदोलनरत हैं। इससे न केवल विद्यार्थी, बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है। ऐसे में यह लड़ाई अकेले विद्यार्थियों की नहीं बनती है। इसमें समाज के आम लोगों को भी आगे आना चाहिए। आईएमए हर तरह से विद्यार्थियों के साथ है। इधर, विद्यार्थियों ने अपना संघर्ष जारी रखने के साथ अगली रणनीति पर भी चर्चा की। इसके लिए अनशन स्थल से अलग बैठक की। इस बारे में किसी से जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने को लेकर प्रयास जारी रहा। देर शाम तक भी उन्हें समय नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें