झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में यूथ रेडक्राॅस क्लब तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान परोपकार का कार्य है जो कई लोगों को स्वस्थ रखता है और उनके जीवन को बचाने में मदद करता है। बहुत से लोगों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है। रक्तदान करके हम आसानी से उन्हें जीवनदान दे सकते हैं। यह आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है, जिसे रक्तदान करने वाला ही अनुभव कर सकता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति समाज में दूसरों के लिए प्रेरक होता है। रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ रेडक्राॅस क्लब के प्रभारी प्राध्यापक सुनील कुमार तथा प्राध्यापिका डॉ. ज्योति, जिला रेडक्राॅस सोसायटी के हेल्थ एजुकेटर दीपक कुमार, सिविल अस्पताल, झज्जर से डॉ. रेखा, नर्सिंग ऑफिसर ममता, अशोक, मीनाक्षी, राखी, तनिषा, पूजा, सीमा और मोहित के सहयोग से हुआ। महाविद्यालय के स्टाफ ने भी रक्तदान किया और विद्यार्थियों ने भी शिविर में भाग लिया।