रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में वीरवार को एक सप्ताह की कौशल विकास कार्यशाला शुरू हुई। यह विद्यार्थियों को संवाद कौशल, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण देगी। उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक ने नंदी फाउंडेशन से आए विशेषज्ञ विनीत का स्वागत किया। विनीत ने आत्मविश्लेषण व प्रभावी संवाद के तरीके सिखाए। पहले दिन 40 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। संवाद