फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने आए छात्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। महम के एक निजी स्कूल के पास खरक जाटान के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्र की पहचान ब्रह्मपाल निवासी खरक जाटान के सौरभ के रूप में हुई है। मृतक ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। वह घर से स्कूल चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचा था। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी दो ही संतान थी। बड़ा सौरभ था। इससे छोटी बेटी है। सौरभ स्कूल से इसी साल पास आउट हुआ था। वह सुबह बाइक पर सवार होकर स्कूल के लिए चला था। निंदाना के नजदीक पहुंचा तो पिकअप चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें