फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर गया छात्र संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर बस स्टैंड के नजदीक कोचिंग सेंटर पर गया आंवल गांव का छात्र 23 वर्षीय सुमित संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परेशान परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आंवल गांव निवासी राजेश ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सुमित हर रोज सुबह कलानौर में कोचिंग लेने जाता था। दोपहर तीन बजे तक आ जाता था। उसने बेटे को कॉल की तो फोन नहीं उठाया गया। वह कोचिंग सेंटर पर पहुंचा, जहां बताया गया कि सुमित 2 बजकर 15 मिनट पर चला गया था। बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें