रोहतक। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल सांगी की कक्षा सातवीं की छात्रा विनाक्षी ने अंदर 15 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में 36 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च तक नोएडा में खेली गई थी। इससे पहले विनाक्षी की बहन दीपांशी ने भी अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। विद्यालय पहुंचने पर मुखिया जयपाल दहिया व समस्त स्टाफ ने बेटी का स्वागत किया। प्राचार्य जयपाल दहिया ने आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस मौके पर विनय भाटिया, विकास, ओमपाल, शमशेर व वीरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।