14सीटीके38...एमडीयू में देश के निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति पत्र की प्रति जलाते विभिन्न छात
रोहतक। एमडीयू में महर्षि दयानंद चौक पर छात्र संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ रोष जताते हुए प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयुक्त के नियुक्ति पत्र की कॉपियां जलाई गई। छात्र संगठन एनएसयूआई छात्र नेता सुशील हुड्डा और हितेष लाठर ने बताया यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रोग्राम था लेकिन सरकार द्वारा एक दिन पहले ही चयन कर दिया। डाॅ. आंबेडकर मिशनरीज विधार्थी एसोसिएशन छात्र संगठन अध्यक्ष व छात्र नेता विक्रम सिंह डुमोलिया ने कहा कि देश के ऐसे हालात इसलिए हैं क्योंकि देश का लोकतंत्र खतरे में है। मौके पर एनएसओ अध्यक्ष सुधीर कुमार सहारन, डाॅ रणबीर सिंह गुलिया, आदर्श बुरा महिपाल, मोहित सहरावत, मुकुल, गौतम कल्याण, परवीन, रोहित, संजय, दहिया, बिनी, सौरभ, कपील, सूरज, प्रदीप, अमित, रवि, संजय शामिल रहे।