रोहतक। मिशन इक्वलिटी स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एमईएसओ) छात्रों की मांगों को लेकर वीरवार को धरने पर रहा। छात्र नेता दिनेश कांगड़ा और आंबेडकर क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी मायना ने इसे समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि फीस बढ़ने से छात्रों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। उनकी मुख्य मांगें 10 फीसदी वार्षिक फीस वृद्धि रद्द करना और बीपीएल छात्रों को हॉस्टल फीस में 50 फीसदी छूट देना हैं। संवाद