09-एमडीयू में असामाजिक गतिविधियों को लेकर कुलसचिव प्रो संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को लेकर छात्र नेता निशा राणा ने विद्यार्थियों के साथ कुलसचिव संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाहरी और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। मुख्य द्वारों पर पहचान की जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई। निशा राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध का प्रमुख केंद्र है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण आवश्यक है। इससे विद्यार्थी बिना भय अपनी पढ़ाई और शोध पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने प्रशासन से इन गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। संवाद