रोहतक की पीजीआईएमएस से एक छात्रा का अपहरण कर लिया और उसे चंडीगढ़ ले जाकर बुरी तरह पीटा। पीड़िता को अब रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। आरोप भी एक सीनियर छात्र पर है। हालांकि युवती के परिजनों ने अपहरण और मारपीट की अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और शिकायत का इंतजार है।