फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों के छुड़ाए पसीने

Mon, 03 Jun 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तेज धूप और गर्म हवा लोगों के पसीने छुड़ा रही है। बीते दिन आंधी व बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह तेज धूप खिली। नौतपे के नौवें दिन अन्य दिन के मुकाबले तापमान में गिरावट रही, लेकिन गर्मी पर कुछ खास असर नहीं रहा। तापमान आज भी 44 डिग्री के पार रहा। रविवार को पूरे दिन बादलवाही रही। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 16.9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 112 मध्यम रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें