फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिलावटखोरी पर सख्ती... पिज्जा, आलू मसाला और पनीर के लिए सैंपल

विज्ञापन
दिल्ली बाईपास रोड ​स्थित एक निजी रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। मिलावटखोरी और खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नकेल कसने के लिए खाद्य और औषधि विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने शहर के कई होटलों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया और सैंपल एकत्रित किए। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि साफ-सफाई व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


ग्रीन चटनी व काजू ग्रेवी के लिए गए सैंपल
शीला बाईपास से दिल्ली रोड बाबा मस्त नाथ यूनिवर्सिटी के पास के होटल, दुकान व रेस्तरां पर औचक निरीक्षण किया गया। इसमें कई जगह साफ-सफाई व खाद्य गुणवत्ता में कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान पांच सैंपल भरे गए। इसमें पिज्जा, आलू मसाला, पनीर, ग्रीन चटनी और काजू ग्रेवी के सैंपल लिए गए।

विभाग थोड़े-थोड़े दिनों पर अभियान चलाते रहता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थ की साफ-सफाई व गुणवत्ता है। इसी को लेकर आज औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की भी जांच की गई है। रजिस्ट्रेशन न होने पर एक लाख तक जुर्माना लगाया जा सकता है और लाइसेंस न होने पर जुर्माना व सजा दोनों का ही प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. योगेश कादियान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें