फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीन माह बाद भी मशीन से नहीं हुई स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर तीन में ठेके देने के तीन माह बाद भी स्टॉर्म वाटर लाइन की सफाई नहीं हो सकी। केवल गली व साइड की आधी-अधूरी सफाई की गई है। वीरवार को डीसी कार्यालय पहुंचे सेक्टर तीन की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने यह आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रधान सुखबीर सिंह हुड्डा ने बताया कि सेक्टर-3 में कई साल से जलभराव की समस्या है, जो हर साल बढ़ती जा रही है। बरसाती सीवर लाइन के साथ साथ सेक्टर 1, 2, 4 व 14 की बरसाती सीवर लाइन की सफाई का ठेका एक करोड़ 39 लाख की लागत से दिया गया था। तीन माह बाद भी सफाई के कार्य की प्रगति नगन्य रही। केवल मैनहोल, सड़क और गली की सफाई का कार्य ही आधा-अधूरा हो पाया और मशीन द्वारा सीवर सफाई का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हो पाया है। प्रतिनिधिमंडल में सुखबीर सिंह हुड्डा प्रधान, महताब सिंह खोखर महासचिव, प्रोफेसर कपूर सिंह ढाका उपप्रधान, कटार सिंह हुड्डा मुख्य सलाहाकार, वीरेंद नांदल प्रधान हाउसिंह बोर्ड, भीम सिंह पंवार, वीपी दौलता, विजय दीप पंघाल, सतपाल खोखर, अजित घनघस, विरेंद्र सिवाच, आजाद सिंह मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें