फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरुनानकपुरा में पुलिस की मौजूदगी में पथराव, मोहल्ले के लोगों ने भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुरुनानकपुरा में रविवार रात को हंगामा हो गया। गली से तेज गति से कार चलाने पर रोकने पर पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष ने मोहल्ले के लोगों पर पथराव कर दिया। लोगों ने पुलिस के सामने भागकर जान बचाई। दो लोग घायल भी हो गए। देर रात तक पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस हालात पर नियंत्रण करने में जुटी थी।
विज्ञापन

किला रोड मार्केट एसोसिएशन के उप प्रधान दीपक पुनियानी के भाई सन्नी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर खड़ा था। तभी तेज गति से एक कार आई। कार सवार युवक नशे धुत्त थे और गली में सड़की बाइक व स्कूटी को टक्कर मारते हुए आ रहे थे। उसके घर के सामने आकर कार रोक दी और गालियां देने लगे। समाज विशेष का नाम लेकर बोले, उनकी क्या औकात है। यह कहकर कार से उतरकर मारपीट करने लगे। जब तक मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तीन पुलिसकर्मी मौके पर आए, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के ऊपर ही पथराव शुरू कर दिया। डर के मारे लोग अपने घरों की तरफ भागने लगे। अभिषेक नाम के युवक को पुलिस के आगे की पीट-पीट कर घायल कर दिया।

व्यापारी नेता भी पहुंचे मौके पर, पुलिस के आला अधिकरियों को किए फोन
सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों में इस बात का सबसे ज्यादा रोष था कि पुलिस वालों के आगे की पथराव हुआ, लेकिन पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर सके। उल्टा उनको ही घरों में भागने के लिए कहने लगे। थाना प्रभारी ने समझाकर शांत किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


गली में तेज गति से कार चलाने को लेकर गुरुनानकपुरा में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पथराव भी हुआ है। शिकायत ले ली है, केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी


गुरुनानकपुरा में मोहल्ले के लोगों पर पथराव हुआ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सरेआम पुलिसकर्मियों के आगे कानून तोड़ा जा रहा है।
गुलशन डंग, व्यापारी नेता

गुरुनानकपुरा के लोगों ने पुलिस पर थाना प्रभारी के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, पुलिस के आगे पथराव होता रहा, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मामले को लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन

हैप्पी अनेजा पूर्व प्रधान किला रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें