रोहतक। शहर के नए बस स्टैंड पर मायके से ससुराल जा रही एक युवती के किसी ने जेवरात चुरा लिए। इस संबंध में उसके पिता ने अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक सुनारिया चौक निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सोनीपत शादीशुदा है। वह पेपर देने के लिए आई थी। 11 मार्च को वह उसे नए बस स्टैंड पर बस में बैठाने आया था। बस स्टैंड के बाहर जब फल खरीदे तो उसके बैग में जेवरात का बॉक्स मौजूद था, लेकिन बस में उसने टिकट लेने के बाद देखा तो सोने की तीन अंगुठी, एक जोड़ी कानों की बाी, एक हाथ की घड़ी, दो चांदी की अंगुठी व अन्य सामान नहीं मिला। ब्यूरो