फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ड्यूटी से घर लौट रहे स्टील कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हिसार बाईपास के औद्योगिक क्षेत्र की स्टील फैक्टरी के सुरक्षाकर्मी को मायना जाते समय बाइक सवार तीन युवकों ने वाल्मीकि चौक से आगे मारपीट करके लूट लिया। आरोपी जबरन जेब से पांच हजार की नकदी और मोबाइल फोन निकालकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया है। मायना गांव निवासी अजय वीर ने दी शिकायत में बताया कि वह हिसार बाईपास स्थित स्टील कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। बुधवार शाम सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। जब विश्वकर्मा चौक से आगे शिखर वाले चौक के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया। जबरन जेब से मोबाइल फोन व पांच हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें